home page

22 गारमेंट शोरूमों में जीएसटी चोरी मिली

 | 
22 गारमेंट शोरूमों में जीएसटी चोरी मिली


मुरादाबाद, 04 जून (हि.स.)। राज्य कर विभाग के अधिकारियों की टीमों ने गुरुवार को नौगावां सादात में बड़ी कार्रवाई की। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह के निर्देश पर की गई छापे की कार्रवाई में 22 गारमेंट शोरूमों में जीएसटी चोरी होने की जानकारी मिली। कार्रवाई से इलाके के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। राज्य कर विभाग के मुरादाबाद जोन में अपर आयुक्त ग्रेड वन अशोक कुमार सिंह और विशेष अनुसंधान शाखा के अपर आयुक्त आरए सेठ के नेतृत्व में 14 अधिकारियों की जांच टीम गठित की गई थी।

मुरादाबाद मंडल के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह के निर्देश पर गठित हुई टीम ने नौगावां सादात के पांच बाजारों में बाइस अपंजीकृत व्यापारियों द्वारा संचालित किए जा रहे गारमेंट शोरूमों पर छापा मारा। जिसमें बिना टैक्स चुकाए कारोबार करने की हकीकत सामने आई। अपर आयुक्त एसआईबी आरए सेठ ने बताया कि इन सभी व्यापारियों के व्यापार स्थल से कारोबार से जुड़े अभिलेख प्राप्त कर लिए गए हैं जिनके आधार पर टैक्स वसूलने की कार्यवाही होगी।

अधिकारियों की टीम में उत्तम कुमार तिवारी, अखिलेश कुमार, रणंजय यादव, पंकज मिश्रा, मो. नफीस, धीरज कुमार सिंह, बिजेंद्र कुमार सिंह, पृथ्वीराज, इंद्रपाल, तेवेंद्र, सुनील शर्मा, पीयूष यादव, अभय कुमार, जालम सिंह शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल