गहोई वैश्य सभा ने यूपीएससी में 240 रैंक आने पर गरिमा सिंह को किया सम्मानित
मुरादाबाद, 15 मार्च (हि.स.)। गहोई वैश्य सभा ने जिले की मानसरोवर निवासी गरिमा सिंह को यूपीएससी में उनकी 240वीं रैंक आने पर रविवार को उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया। पदाधिकारियाें ने गरिमा को पटका पहनाकर गणेश चित्र के साथ गीता भेंट की।
इस दौरान गरिमा सिंह ने बताया कि सफलता का कोई भी शार्ट कट नहीं है। आईएएस परीक्षा की तैयारी के लिए युवाओं को संपूर्ण मनोयोग से विषय की तैयारी के साथ-साथ व्यक्तित्व के विकास के लिए सम्पूर्ण विश्व से जुड़े सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर दृष्टि रखने की आवश्यकता है। सोशल मीडिया से जुड़े इंटरनेट का प्रयोग केवल ज्ञान वर्धन के लिए आवश्यक है। बाकी प्लेटफार्म से ध्यान भटकाने का खतरा रहता है। सम्मान करने वालों में उत्तर प्रदेश राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता, सभा अध्यक्ष सतीश गुप्ता, पार्षद राजेश गुप्ता, महामंत्री हरिओम गुप्ता तथा हरि मंगल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश रंजन रहे।-----------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

