देवरिया : विश्व हिन्दू महासंघ के 45वें स्थापना दिवस पर निकली भव्य ‘वंदे मातरम्’ शोभा यात्रा
देवरिया, 12 अप्रैल (हि.स.)। विश्व हिन्दू महासंघ के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को शहर में भव्य ‘वंदे मातरम’ शोभा यात्रा निकाली गई। इस आयोजन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शोभा यात्रा पुरवा चौराहा से प्रारंभ होकर सुभाष चौक, रुद्रपुर मोड़ होते हुए शहीद रामचंद्र विद्यार्थी पार्क पर जाकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना और सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर नीरज शाही, ब्लॉक प्रमुख पिंटू जायसवाल तथा मंडल प्रभारी बृजेश तिवारी सहित संगठन के कई पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में युवाओं और महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। आकर्षक झांकियां और राष्ट्रभक्ति गीत लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। पूरे आयोजन में अनुशासन और संगठन की एकता स्पष्ट रूप से झलकी। आयोजकों ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, सहयोगियों एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

