ब्रज प्रेस क्लब की संगाेष्ठी 19 जून काे, कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय हाेंगे शामिल
मथुरा, 16 जून (हि.स.)। ब्रज प्रेस क्लब की ओर से हिंदी पत्रकारिता पर 19 जून काे आयाेजित हाेने वाली संगाेष्ठी में उत्तर प्रदेश सरकारके खाद्य, रसद एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय शामिल हाेंगे।
एनयूजेआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने मंगलवार काे पत्रकाराें काे बताया किमथुरा शहर के ब्रजवासी रॉयल होटल के सभागार में 19 जून काे हाेने वाली संगोष्ठी में प्रदेश के खाद्य, रसद एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के मंत्री मनोज कुमार पांडेय के अलावा एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी, राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी एवं देश के अन्य कई वरिष्ठ पत्रकार एवं अन्य जनप्रतिनिधि इसमें शामिल लेंगे।
डॉ उपमन्यु ने पत्रकारों बताया कि ब्रज प्रेस क्लब इस आयोजन काे भव्य बनाने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्हाेंने ब्रज क्षेत्र के सभी इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट मीडिया एवं सोशल मीडिया यूट्यूब से जुड़े सभी समाज चिंतकों व पत्रकारों से समय से कार्यक्रम में भाग लेने का आहवान किया है। उन्होंने बताया कि समाज हित में अच्छा कार्य करने वाले जनप्रतिनिधि प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी एवं पत्रकारों को सम्मानित भी किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

