home page

श्री बालाजी सेवा समिति ने मनमोहक झांकियों संग निकाली विशाल शोभायात्रा

 | 
श्री बालाजी सेवा समिति ने मनमोहक झांकियों संग निकाली विशाल शोभायात्रा


श्री बालाजी सेवा समिति ने मनमोहक झांकियों संग निकाली विशाल शोभायात्रा


मुरादाबाद, 03 अप्रैल (हि.स.)। श्री बालाजी सेवा समिति मुरादाबाद के तत्वावधान में श्री बालाजी जन्मोत्सव उत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को जीआईसी से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। नगर विधायक रितेश गुप्ता द्वारा फीता काटकर एवं मेयर विनोद अग्रवाल द्वारा नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया। साथ ही दोनों द्वारा 6 फुट की एक अगरबती जलाकर वातावरण को सुगंधित किया गया। इसमें काली के अखाड़े के कलाकारों ने करतब दिखा कर सभी को अचंभित कर दिया। शोभायात्रा में शामिल 16 कुंतल का एक लड्डू आकर्षण का केंद्र रहा।

जगतगुरु जगदाचार्य साध्वी राघवेंद्री महाराज के सानिध्य में शोभायात्रा आगे बढ़ी तो हर ओर से पुष्प वर्षा और बालाजी का जयघोष होने लगा। इसमें लगभग 500 महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य मंत्री योग के चेहरे प्रिंट केसरिया साड़ियां पहन कर अलग की छवि बना रहीं थीं। 51 झांकियां सभी को आकर्षित करती रहीं।

श्री बालाजी सेवा समिति की संस्थापक जगतगुरु जगदाचार्य साध्वी राघवेंद्री महाराज के सानिध्य में शोभायात्रा आगे बढ़ी तो हर ओर से पुष्प वर्षा और बालाजी का जयघोष होने लगा। इसमें लगभग 500 महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेहरे प्रिंट केसरिया साड़ियां पहन कर अलग की छवि बना रहीं थीं। 51 झांकियां सभी को आकर्षित करती रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल