home page

वर्धान मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारम्भ

 | 
वर्धान मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारम्भ


वर्धान मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारम्भ


गोरखपुर, 03 मई (हि.स.)। शहर के स्वास्थ्य क्षेत्र में रविवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई, जब अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित वर्धान मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारम्भ हुआ। गोरखपुर-देवरिया रोड स्थित AIIMS थाना के सामने, कुनराघाट में स्थापित इस अस्पताल के खुलने से अब क्षेत्रवासियों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. धर्मेन्द्र सिंह (एमएलसी, भाजपा) रहे, जबकि सहजनवा के भाजपा विधायक प्रदीप शुक्ला ने फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आधुनिक चिकित्सा संस्थान क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और आमजन को बेहतर व सुलभ इलाज उपलब्ध कराते हैं।

उद्घाटन समारोह डॉक्टरों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. शिशिर राय (पीडियाट्रिशियन), डॉ. ज्योति कुशवाहा (गाइनकोलॉजिस्ट), डॉ. दिव्या राय (डर्मेटोलॉजिस्ट), डॉ. आई. कुशवाहा (रेडियोलॉजिस्ट) तथा जितेन्द्र चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने अस्पताल की अत्याधुनिक सुविधाओं की सराहना करते हुए इसे क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी सौगात बताया।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यहां 24 घंटे विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। अस्पताल में प्रसूति एवं स्त्री रोग, शिशु रोग, त्वचा रोग, सामान्य चिकित्सा, आपातकालीन सेवाएं, पैथोलॉजी, डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड सहित कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा आईसीयू, अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, स्वच्छ वार्ड एवं प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा अस्पताल परिसर का भ्रमण कर आधुनिक उपकरणों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि उनका उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिल सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय