home page

मुरादाबाद : 477 आवासीय भूखंडों वाली गोविंदपुरम आवास योजना बनेगी गेटेड कॉलोनी

 | 
मुरादाबाद : 477 आवासीय भूखंडों वाली गोविंदपुरम आवास योजना बनेगी गेटेड कॉलोनी


- मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की गोविंदपुरम आवास योजना में चहारदीवारी के लिए 2.50 करोड़ रुपये का बजट जारी

मुरादाबाद, 01 जुलाई (हि.स.)। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) की 477 आवासीय भूखंडों वाली गोविंदपुरम आवास योजना गेटेड कॉलोनी बनेगी। इसकी चहारदीवारी के लिए भी 2.50 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। इसके साथ ही इसी योजना में 3.60 करोड़ रुपये की लागत से 24 मीटर रोड व 6.50 करोड़ से रोड के दोनों ओर अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसके लिए भी शासन से धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। कुल मिलाकर शासन ने 12.60 करोड़ रुपये को मंजूरी दी है। एमडीए की ओर से गोविंदपुरम आवासीय योजना लागू की जा चुकी है। अब इसके प्रथम फ़ेज़ में ही सेक्टर 2 को विकसित करने की तैयारी की जा रही है।

एमडीए के उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने बुधधार काे बताया कि जो बजट शासन से पास हुआ है, वह गोविंदपुरम योजना का आंतरिक पार्ट है। इसी क्रम में 24 मीटर रोड का निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए शासन ने 3 करोड़ 60 लाख का बजट स्वीकृत कर दिया गया है। इसी क्रम में मुख्य सड़क के दोनों ओर आरसीसी नाला, सीवर, इलेक्ट्रॉनिक रेंज अंडरग्राउंड बनाने के लिए 6 करोड़ 50 लाख का बजट शासन की ओर से जारी कर दी गई है।

एमडीए वीसी ने आगे बताया कि खास बात यह भी है कि गोविंदपुरम गेटेड कॉलोनी होगी। इसमें चहारदीवारी बनाने के लिए शासन ने ढाई करोड़ रुपये का बजट पास किया है। गेटेड कॉलोनी होने का लाभ यहां के वाशिंदों को मिलेगा। सुरक्षा भी रहेगी। जिनका बजट मिल गया है, उन सभी कार्यो का निर्माण शीघ्र ही शुरू करा दिया जाएगा।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल