home page

विश्वास और विकास की एक ऐतिहासिक यात्रा का प्रतीक है योगी सरकार : अनिल कुमार

 | 
विश्वास और विकास की एक ऐतिहासिक यात्रा का प्रतीक है योगी सरकार : अनिल कुमार


मुरादाबाद, 26 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल, दूरदर्शी एवं निर्णायक नेतृत्व में अपने सफलतम 09 वर्ष पूर्ण किए हैं। यह केवल समय का पड़ाव नहीं बल्कि परिवर्तन, विश्वास और विकास की एक ऐतिहासिक यात्रा का प्रतीक है। यह बातें उप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री व मुरादाबाद जनपद के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार ने गुरुवार को दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कही।

प्रदेश सरकार में मंत्री, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने उप्र सरकार की विगत 09 वर्षों की उपलब्धियों के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि इन नौ वर्षों में प्रदेश ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए सुशासन की नई परिभाषा गढ़ी है।

प्रभारी मंत्री ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने न केवल नीतियों को बदला, बल्कि व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता का समावेश कर जनता के विश्वास को मजबूत किया है। आज उत्तर प्रदेश केवल विकास की बात नहीं करता, बल्कि विकास को जमीन पर उतारकर जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है।

यह 09 वर्षों की उपलब्धियां आने वाले वर्षों के लिए एक मजबूत आधार तैयार कर चुकी हैं, जिससे प्रदेश “नए भारत” के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने आपका काम कर रहा है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास का वातावरण बना है,जबकि संगठित अपराध और माफियाओं पर सख्त एवं निर्णायक कार्रवाई की गई है। महिला सुरक्षा हेतु विशेष अभियान चलाए गए हैं तथा पुलिस व्यवस्था को आधुनिक तकनीकों से सुदृढ़ किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल