home page

गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन को मिला एसटीई प्रेरणा सम्मान 2026

 | 
गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन को मिला एसटीई प्रेरणा सम्मान 2026


गोरखपुर, 22 अप्रैल (हि.स.)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर की कुलपति प्रो. पूनम टंडन को प्रतिष्ठित ‘एसटीई प्रेरणा सम्मान 2026’ से अलंकृत किया गया। यह सम्मान ‘सेव द एनवायरनमेंट (एसटीई) ’ संस्था द्वारा प्रदान किया जाता है, जो देशभर में पर्यावरण संरक्षण, अनुसंधान और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विख्यात है।

प्रो. टंडन के नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने न केवल शैक्षणिक गुणवत्ता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है, बल्कि अनुसंधान, नवाचार और ज्ञान-विकास के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति की है। यह सम्मान झांसी स्थित आईसीएआर–केंद्रीय एग्रोफॉरेस्ट्री अनुसंधान संस्थान में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय