home page

गोरखपुर: जिला कारागार में विशेष दंत चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर, 160 बंदियों की मुफ्त जांच

 | 

गोरखपुर, 01 जून (हि.स.)। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA), सहजनवा ब्रांच गोरखपुर के अध्यक्ष मार्कण्डेय गुप्ता, सेक्रेटरी राजकुमार सिंह एवं ज्वाइंट सेक्रेटरी रहमान के मार्गदर्शन में आज जिला कारागार गोरखपुर में एक विशेष दंत चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में कारागार के सभी आयु वर्ग के लगभग 160 बंदियों की दांतों की विस्तृत जांच की गई।

शिविर में भानू प्रताप सिंह, आर.के. मिश्रा, मोनू गुप्ता, पंकज कुमार आर्या, उपेन्द्र यादव तथा शीला मिश्रा ने बंदियों को दंत समस्याओं के लिए उचित चिकित्सा परामर्श प्रदान किया और आवश्यक दवाएं निःशुल्क वितरित कीं। साथ ही बंदियों को ओरल हाइजीन (मुंह की स्वच्छता) के प्रति जागरूक किया गया और टूथपेस्ट भी बांटे गए।

कार्यक्रम में जिला कारागार गोरखपुर के जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पाण्डेय, कारागार वरिष्ठ परामर्शदाता बिनय कुमार रॉय, जेलर नरेश कुमार, डिप्टी जेलर आदित्य कुमार जायसवाल, अमिता श्रीवास्तव एवं अन्य कारागार कर्मचारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय