home page

करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग और तपस्या का प्रतिफल है भाजपा की गौरवशाली यात्रा : प्रकाश पाल

 | 
करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग और तपस्या का प्रतिफल है भाजपा की गौरवशाली यात्रा : प्रकाश पाल


कानपुर, 06 अप्रैल (हि.स)। भारतीय जनता पार्टी की 47 वर्षों की गौरवशाली यात्रा करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। जिसने पार्टी को आज इस ऊंचाई तक पहुंचाया है और हम निरंतर अंत्योदय के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। यह बातें सोमवार को भाजपा कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कही।

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज नौबस्ता स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यालय को विशेष रूप से सजाया गया था और सुबह से ही कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जहां क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पार्टी का ध्वज फहराया। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की बधाई दी।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने भाजपा की स्थापना से लेकर अब तक के सफर को याद करते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा जनसेवा को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया।

इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री पवन प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, विनोद शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, उपेंद्र पासवान, शिवराम सिंह, अनूप अवस्थी, जय प्रकाश कुशवाहा, रघुनंदन भदौरिया, के.के. सचान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप