home page

फार्मेसी क्षेत्र में बढ़ रहे रोजगार के अवसर : डॉ. राजशेखरन

 | 

गोरखपुर, 26 अगस्त (हि.स.)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के पांचवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज एवं महंत अवेद्यनाथ जी महाराज स्मृति सप्तदिवसीय व्याख्यानमाला के अंतर्गत बुधवार को पंचकर्म ऑडिटोरियम में आईसीएफएआई विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश के कुलाधिपति डॉ. राजशेखरन पिल्लई का व्याख्यान हुआ।

‘भारत में फार्मास्युटिकल, स्वास्थ्य सेवा शिक्षा और अनुसंधान से अकादमिक सहयोग’ विषय पर अपनी बात रखते हुए डॉ. राजशेखरन पिल्लई ने कहा कि मेडिकल सेक्टर में आ रही बहु आयामी मजबूती से फार्मेसी के क्षेत्र में रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं। फार्मेसी में हो रहे अनुसंधान और नवाचार ने विद्यार्थियों के लिए करियर बनाने के कई विकल्प उत्पन्न किए हैं। इससे इंडस्ट्री और रोजगार, दोनों क्षेत्र में नए अवसर बढ़ रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि बेहतर भविष्य निर्माण के लिए उन्हें निरंतर ज्ञान एवं कौशल पर ध्यान देते रहना होगा।

विशिष्ट वक्ता मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में फार्मास्युटिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. स्मृति ओझा ने दवाओं की कखोज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आधुनिक उपयोगों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने नैनो पार्टिकल्स तथा अन्य नवीन तकनीकों के माध्यम से औषधि खोज एवं विकास के क्षेत्र में हो रहे महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में बताया। इस अवसर पर भारत सरकार के पूर्व औषधि महानियंत्रक डॉ. जीएन सिंह ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, मेहनत एवं सही दिशा के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एमजीयूजी के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. भूपेश कुमार गोयल ने की। वक्ताओं का स्वागत फैकल्टी ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के डीन डॉ. शशिकांत सिंह और आभार ज्ञापन दिलीप मिश्रा ने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय