home page

गौशाला कर्मी की रॉड से पीटकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार

 | 
गौशाला कर्मी की रॉड से पीटकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार


गौशाला कर्मी की रॉड से पीटकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार


जौनपुर,14 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में जलालपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव में शनिवार देर रात एक गौशाला कर्मी की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह घटना के जानकारी के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान बरसठी थाना क्षेत्र के निगोह निवासी भुवर सरोज (50) के रूप में हुई है। वह सुरहुरपुर गांव स्थित एक गौशाला में केयर टेकर के पद पर कार्यरत थे और वहीं रहते थे। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि गांव में बकरी पालन का कार्य करने वाले अभिषेक (23) पुत्र अर्जुन कुमार से शनिवार रात किसी बात को लेकर भुवर सरोज की कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच गाली-गलौज भी हुई, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया और भुवर सरोज सोने चले गए।आरोप है कि देर रात अभिषेक ने सो रहे भुवर सरोज पर लोहे की रॉड से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपित अभिषेक निवासी लखऊवा उदपुर, थाना बक्सा को हिरासत में ले लिया। मामले की गहन जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव