home page

फर्रूखाबाद : एक अक्टूबर से निचली गंगा नहर में बंद रहेगा पानी

 | 
फर्रूखाबाद : एक अक्टूबर से निचली गंगा नहर में बंद रहेगा पानी


फर्रूखाबाद, 28 सितंबर ( हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रूखाबाद में सिंचाई विभाग द्वारा अवगत कराया गया है कि निम्न गंगा नहर 01 अक्टूबर 2026 की मध्य रात्रि से नहर की बंदी की जाएगी। इस संबंध में सिंचाई विभाग द्वारा आवश्यक सूचना जारी की गई है। जिलाधिकारी अंकुर लाठर ने बताया कि नहर की बंदी को दृष्टिगत रखते हुए किसानों से अपील की गई है कि वे सिंचाई से संबंधित आवश्यक कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। संबंधित जानकारी सिंचाई विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर