home page

फर्रुखाबाद : आर्मी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती पर राेपे गये पाैधे

 | 
फर्रुखाबाद : आर्मी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती पर राेपे गये पाैधे


फर्रुखाबाद, 02 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ कैण्ट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के द्वितीय प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती को बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनिया शर्मा ने दीप प्रज्ज्वन कर माल्यार्पण किया। विद्यालय द्वारा मनाये जा रहे स्वच्छता पखवारे के अन्तिम दिन विद्यालय के स्काउट गाइड, 12 यू पी बटालियन और 4 यू पी बटालियन के एन सी सी कैडेट्स ने विद्यालय परिसर में 50 पौधे लगाये ।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनिया शर्मा ने छात्र - छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलते हुए सत्य और अहिंसा के मार्ग को अपनाना चाहिए। स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए अपनी मां के नाम से एक पौधे को लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने और अपने सम्बन्धियों के जन्म दिन या अन्य स्मरणीय अवसरों पर एक पौधा अवश्य लगायें। स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण बहुत आवश्यक है। महापुरुषों के आदर्शों से हमें सीख लेनी चाहिए। महात्मा गांधी के बताये गये मार्ग पर चलना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य नितिन चतुर्वेदी, स्मिता बोस , डॉ० राजेश पाण्डेय, डॉ० सुनील कुमार त्रिपाठी, चञ्चल शर्मा, अनुराधा मुखर्जी, राधामोहन तिवारी, नविता नागपाल , सर्वेश कुमार मिश्र, अनुपम उपाध्याय आदि विद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर