home page

केशव प्रसाद मौर्य ने जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और 'भारत रत्न' लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर की पुष्पांजलि

 | 

लखनऊ, 02 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उन्हें सादर नमन किया। शुक्रवार को उन्होंने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास (सात कालिदास मार्ग) पर दोनों महान विभूतियों के स्मृति चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने दोनों राष्ट्रनायकों के योगदान को याद करते हुए कहा कि महात्मा गांधी का सत्य और अहिंसा का संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की भावना हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि इन दोनों महान विभूतियों के आदर्श हमें जनसेवा, राष्ट्रहित और कर्तव्यपथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन