भेड़ प्रजनन सुविधाओं के प्रसार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 125 लाख की धनराशि स्वीकृत
| Jul 31, 2026, 19:20 IST
लखनऊ, 31 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में भेड़ तथा ऊन विकास के तहत भेड़ प्रजनन सुविधाओं का प्रसार एवं सुदृढ़ीकरण हेतु 01 करोड़ 25 लाख की धनराशि वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्वीकृत की है। इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है।
शासनादेश के अनुसार जिला योजनाओं के जनपदवार परिव्यय निर्धारण के उपरांत स्वीकृत धनराशि को आवंटित परिव्यय में समायोजित कराते हुए यथावश्यकता संबंधित जनपदों की जिला योजना समिति का कार्याेत्तर अनुमोदन प्राप्त किए जाने का उत्तरदायित्व निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग, उ0प्र0 का होगा।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. जितेन्द्र पाण्डेय

