home page

बलिदान दिवस पर याद की गई रानी अवन्ती बाई

 | 
बलिदान दिवस पर याद की गई रानी अवन्ती बाई


फर्रुखाबाद, 20 मार्च (हि.स.)। रानी अवंतीबाई लोधी के 169 वें बलिदान दिवस पर नगर के एक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसकी अध्यक्षता परसोत्तम वर्मा जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा ने की । संचालन अरविन्द राजपूत ने किया। कार्यक्रम में तमाम लोगों ने अयोध्या में राममंदिर निर्माण की अहम भूमिका निभाने वाले बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमा लगाने की एक स्वर में मांग की गई । भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष राजपूत ने रानी अवंतीबाई लोधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वाधीनता संग्राम में देश के आजादी की खातिर अपने प्राण न्यौछावर करने वाली प्रथम महिला शहीद रानी अवंतीबाई लोधी 20 मार्च 1858 में शहीद हुईं थीं । आज उनके 169 वें बलिदान दिवस पर जगह -जगह बलिदान दिवस समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। उनकी शहादत को इतिहासकारों ने उजागर नहीं किया। महामंत्री ईश्वरदयाल वर्मा ने कहा कि लोधी समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने, कृषि कर्म के साथ साथ फिजूलखर्ची न कर बच्चों की उच्च शिक्षा पर बल दिया, शराब नशा मुक्ति के लिए जागरूकता पैदा करें तभी विकास संभव हो सकता है। वरिष्ठ समाजसेवी लज्जाराम वर्मा ने कहा हमारे समाज में शराब और नशे ने बहुत से युवाओं की जिंदगी तबाह कर दी है । इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जागरूक करने का काम करना चाहिए। सुघर सिंह राजपूत , जनार्दन दत्त राजपूत एडवोकेट ने रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा किसी चौराहे पर लगाने की सांसद मुकेश राजपूत से मांग की । बालकराम वर्मा ने बताया कि वह अपने विद्यालय में बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देता है। बलिदान दिवस समारोह में शामिल हुए तमाम लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए प्रमुख रूप से महासभा के कोषाध्यक्ष सतीश राजपूत, महामंत्री रजनेश राजपूत , , सदस्य जिला पंचायत कुंवरजीत राजपूत,नामित सभासद अनुज राजपूत, सुधीर राजपूत, जौली राजपूत,अजय राजपूत, धनीराम राजपूत,अबधेश राजपूत विनोद राजपूत, युवा मोर्चा अध्यक्ष कौशलेंद्र राजपूत , महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन राजपूत, लक्ष्मी राजपूत , महिपाल सिंह व दारा सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar