अशासकीय सहायता प्राप्त प्रबंध सभा के पियूष राठौर बने जिलाध्यक्ष
फर्रुखाबाद, 06 सितंबर (हि.स.)।अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक सभा फर्रुखाबाद की कार्यकारिणी के गठन को लेकर रविवार को बैठक आयोजित की गई। प्रांतीय नेतृत्व की ओर से नामित पर्यवेक्षक एवं पश्चिमांचल प्रभारी विनीत अग्निहोत्री के पर्यवेक्षण में बैठक आयोजित की गई। जिसमें जनपद के 39 विद्यालय प्रबंधकों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में सभी प्रबंधकों ने एक स्वर से शक्ति सैनिक इंटर कॉलेज, मौधा के प्रबंधक पियूष राठौर को जिलाध्यक्ष चुना गया। इसके बाद विभिन्न पदों पर कार्यकारिणी का गठन किया गया।
कार्यकारिणी में विजय गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष, मदन मोहन कन्नौजिया को उपाध्यक्ष, सुनील अग्रवाल एवं डॉ. कमल को उपाध्यक्ष, डॉ. विकास मिश्रा को महिला उपाध्यक्ष, मीरा देवी को महिला उपाध्यक्ष, दयामन्द इंटर कॉलेज के प्रबंधक को पदाधिकारी, शिखा अग्निहोत्री को महिला उपाध्यक्ष, खुशी अग्निहोत्री को उपप्रबंधक तथा कर्नल ब्रह्मानन्द इंटर कॉलेज के प्रबंधक अनुराग मिश्रा को कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया।
वहीं निखिल कुमार को महासचिव, अनुराग मिश्रा को अन्य दायित्व, जबकि अजय गौर कोसचिव चुना गया। प्रवीण कुमार सिंह को सचिव, सुभाष कृष्ण सक्सेना को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में विवेक मिश्रा, राजेन्द्र मिश्रा, ज्ञानेन्द्र सिंह, आशीष मिश्रा, राजेश मसीह एवं डॉ. शक्ति सिंह का चयन किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा के बाद कार्यकारिणी सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष पियूष राठौर को पर्यवेक्षक विनीत अग्निहोत्री ने सम्मानित किया। बैठक के अंत में पदाधिकारियों ने अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों से जुड़े प्रबंधकों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

