फर्रुखाबाद: हिंदी पखवाड़ा राष्ट्रीय कवि शिवओम अम्बर सहित 17 सम्मानित
फर्रुखाबाद,21 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत सांसद विकास निधि योजना के तहत राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं विकास के उद्देश्य से मुख्यालय स्थित पीएम श्री महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ के सभागार में जनपद के 17 साहित्यकारों का सम्मान समारोह एवं पुस्तक वितरण कार्यक्रम का सोमवार आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिले के सभी साहित्यकारों को प्रशस्ति-पत्र, सम्मान-पत्र, पुस्तकें एवं शॉल देाकर सम्मानित किया गया तथा चयनित 44 इंटर कॉलेजों को सम्मानित करते हुए पुस्तकें वितरित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत और विशिष्ट अतिथियों में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, परियोजना निदेशक कपिल कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार एवं जनप्रतिनिधियों में फतेहचंद वर्मा और भाजपा के प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोदी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत उपस्थित रहे।
विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं कार्यक्रम की संयोजक दीपिका राजपूत ने अतिथियों को पुस्तकें एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विद्यालय की 09 छात्राओं-दुर्गा राधा सोनम वैष्णवी भूमि उजाला सोना शाक्य शालू अदीबा ने सामूहिक स्वागत गीत, सरस्वती वंदना एवं पदमश्री महादेवी वर्मा का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शिवओम अंबर ने कहा कि “देश है तो समस्याएं भी आएंगी, लेकिन हम सभी को उनका सकारात्मकता के साथ सामना करना है।” उन्होंने सांसद मुकेश राजपूत की सकारात्मक सोच को जनहित में किए जा रहे कार्यों का प्रतीक बताया।
जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर ने कहा कि पुस्तक किस प्रकार से पढ़ते हैं और क्या सीखते हैं यह हम पर निर्भर करता है। साहित्यकारों ने किताबों में अपनी सोच लिखी होगी उससे हमें शिक्षा लेनी चाहिए और सांसद का आभार प्रकट करते हुए कहा कि विद्यालयों में पुस्तकें पहुँचाने का प्रयास एक महान कार्य है।
मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रचार-प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों को आगे भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने घोषणा कि अगले वित्तीय वर्ष में इससे भी बेहतर साहित्यकारों का सम्मान एवं पुस्तक वितरण सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा जो शैक्षणिक संस्था इस पुस्तक वितरण अभियान में छूट गये है उन सभी को अगले वित्तीय वर्ष में पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएगी।
समारोह में साहित्यकारों शिव ओम अंबर, सुरेंद्र सिंह सोमवंशी, पवन बाथम, बृजकिशोर सिंह, रामावतार शर्मा इंदु, महेश पाल सिंह उपकारी, नलिन श्रीवास्तव, डॉ गरिमा पांडेय, प्रीति पवन तिवारी, भूपेंद्र प्रताप सिंह, भारती मिश्रा, सुरेंद्र पांडेय, उपकार मणि अभिनव सोमवंशी, उत्कर्ष अग्निहोत्री, स्मृति अग्निहोत्री और विशाल श्रीवास्तव को मुख्य अतिथि एवं जिलाधिकारी ने हिंदी भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला ग्राम्य विकास अभिकरण फर्रुखाबाद के सेवानिवृत लेखाकार वीरेन्द्र कुमार सिंह, कंप्यूटर प्रोग्रामर देवेश सक्सेना, डाटा एंट्री ऑपरेटर पूजा भदौरिया एवं राजकीय जिला पुस्तकालयाध्यक्ष रविन्द्र प्रताप सक्सेना, उप प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज आदेश गंगवार एवं कंप्यूटर ऑपरेटर नवनीत भारद्वाज कार्यालय जिला विधालय निरीक्षक फर्रुखाबाद को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए सांसद ने विशेष रूप से सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत सहित शिक्षा एवं सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए पीएम महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की 16 शिक्षिकाओं रिचा तिवारी, अर्चना गुप्ता, आरती यादव, गुलशन जहाँ, सरिता त्रिवेदी, दीप्ति सिंह, नीलम कश्यप, निर्मला सिंह, शैलजा मौर्य, रीता अल्पना द्विवेदी, गरिमा पांडे मिनाक्षी भास्कर गीता देवी ज्योति मोनी चौहान को विशेष रूप से शिक्षक सम्मान-पत्र से सम्मानित से नवाजा गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य जन-जन विद्यार्थियों में हिंदी भाषा, साहित्य एवं पठन-पाठन के प्रति रुचि विकसित करना तथा हिंदी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम का संचालन युवा कवि एवं शिक्षक वैभव सोमवंशी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में अभिव्यंजना के समन्वयक भूपेंद्र प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा। समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, साहित्यकारों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

