home page

चार साल बाद भी अधिवक्ता राजाराम हत्याकांड में इंसाफ की मांग, परिजन फिर उतरे सड़क पर

 | 
चार साल बाद भी अधिवक्ता राजाराम हत्याकांड में इंसाफ की मांग, परिजन फिर उतरे सड़क पर


कानपुर, 22 फरवरी (हि.स.)। अधिवक्ता राजाराम हत्या के मामले में चार साल बाद एक बार फिर रविवार को परिजनों ने इंसाफ की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला। परिजनों ने हत्याकांड में शामिल साजिशकर्ताओं को जेल भेजने की मांग करते हुए एसीपी को मांग पत्र सौंपकर दोबारा जांच करने और आरोपित के खिलाफ कई कार्रवाई की मांग की है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगानगर सहकारी आवास समिति नवाबगंज निवासी अधिवक्ता राजाराम की 22 सितंबर 2021 को घर के बाहर गोली मार का हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक अधिवक्ता के बेटे अधिवक्ता नरेंद्र देव ने हत्याकांड की जांच पर सवाल उठाते हुए एक बार फिर से केस को रीओपन करने की मांग की है। उनका कहना है कि हत्याकांड में पुलिस ने शूटरों को तो जेल भेज दिया था लेकिन इस साजिश के पीछे शामिल लोग आज भी खुलेआम घूम रहे हैं ।

उन्होंने छह सूत्रीय मांगों को रखते हुए मामले में दोबारा जांच करने और साजिश कर्ताओं को जेल भेजने की मांग की है। मामले में उन्होंने पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल से दोबारा जांच के लिए आग्रह किया।

एसीपी कर्नलगंज अमित चौरसिया ने कहा कि पीड़ित पक्ष की ओर से मांग पत्र स्वीकार कर लिया गया है। जल्द

ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप