home page

यात्रियों की सुविधा के लिए चार जाेड़ी विशेष गाड़ियों का संचालन

 | 
यात्रियों की सुविधा के लिए चार जाेड़ी विशेष गाड़ियों का संचालन


प्रयागराज, 27 मार्च (हि.स)। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष गाड़ियों के संचालन का निर्णय लिया गया है। वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी अमित मालवीय के अनुसार गाड़ी सं. 04153-04154 कानपुर सेंट्रल-कोलकाता साप्ताहिक विशेष गाड़ी 04153 कानपुर सेंट्रल से प्रत्येक गुरुवार 02 अप्रैल से 25 जून तक 13 फेरे तथा गाड़ी 04154 कोलकाता से प्रत्येक शुक्रवार 03 अप्रैल से 26 जून तक 13 फेरे लेगी। गाड़ी संरचना में एसएलआरडी 2, सामान्य 5, स्लीपर 9, एसी तृतीय 2, एसी द्वितीय 1, कुल 19 डिब्बे होंगे।इसी प्रकार गाड़ी सं. 05183-05184 आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस-आजमगढ़ सुपरफास्ट विशेष गाड़ी आजमगढ़ से प्रत्येक शनिवार 04 अप्रैल से 11 जुलाई तक 15 फेरे तथा बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक सोमवार 06 अप्रैल से 13 जुलाई तक 15 फेरे लेगी। गाड़ी संरचना में 1 एसएलआर, 8 इकॉनमी, 8 स्लीपर, 2 चेयर कार, 1 एसएलआर, कुल 20 डिब्बे होंगे।गाड़ी 05033-05034 गोमती नगर-बांद्रा टर्मिनस-गोमती नगर विशेष गाड़ी 05033 गोमती नगर से सोमवार 06 अप्रैल से 13 जुलाई तक 15 फेरे तथा गाड़ी 05034 बांद्रा टर्मिनस प्रत्येक मंगलवार 07 अप्रैल से 14 जुलाई तक 15 फेरे लेगी। गाड़ी संरचना में एसएलआर 1, सामान्य 4, स्लीपर 6, एसी द्वितीय 2, एसी तृतीय 8, एसएलआर 1, कुल 22 डिब्बे होंगे।गाड़ी सं 05017-05018 मऊ-वलसाड-मऊ में विशेष गाड़ी मऊ से प्रत्येक शनिवार 04 अप्रैल से 11 जुलाई तक 15 फेरे तथा वलसाड से प्रत्येक रविवार 05 अप्रैल से 12 जुलाई तक 15 फेरे लेगी। गाड़ी संरचना में एसएलआर 2, सामान्य 10, स्लीपर 5, एसी तृतीय 1, एसी द्वितीय 1, कुल 19 डिब्बे होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र