home page

जौनपुर में चार नए एसडीएम की तैनाती

 | 
जौनपुर में चार नए एसडीएम की तैनाती


जौनपुर, 13 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश शासन से रविवार की रात प्रशासनिक अफसरों के तबादले हुए। इस सूची में जौनपुर जिले के प्रशासनिक ढांचे में अहम बदलाव किए गए हैं।

शासन ने जौनपुर में चार नए उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) की तैनाती की हैं, जबकि यहां कार्यरत तीन एसडीएम का स्थानांतरण अन्य जनपदों में किया गया। नए अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने के बाद विभिन्न तहसीलों के प्रभार का पुनर्वितरण किया जाएगा।

जारी आदेश के अनुसार जौनपुर में तैनात सुनील कुमार भारती का स्थानांतरण मऊ, संतवीर सिंह का रामपुर तथा कुणाल गौरव का कुशीनगर उप जिलाधिकारी के पद पर किया गया है।

वहीं, शासन ने अलीगढ़ से मो. अमान, बहराइच से अखिलेश कुमार सिंह, स्थानीय निकाय निदेशालय में सहायक निदेशक पद पर कार्यरत रश्मि सिंह तथा फतेहपुर से प्रदीप कुमार रमन को जौनपुर में उप जिलाधिकारी के पद पर तैनात किया है। इन तबादलों के बाद जौनपुर के प्रशासनिक अमले में नए अधिकारियों की आमद होगी।

शासन के निर्देशानुसार यह तबादला नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किया गया है और संबंधित अधिकारी शीघ्र ही अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव