भाजपा वेणी माधव एवं शिवकुटी मंडल की टीम का गठन
--महापौर एवं महानगर अध्यक्ष ने दी बधाई
प्रयागराज, 26 मार्च (हि.स)। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल के अनुमोदन पर गुरुवार को प्रयागराज महानगर के वेणी माधव एवं शिवकुटी मंडल की टीम का गठन किया गया।
वेणी माधव मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने अपने मंडल की टीम का गठन करते हुए मंडल के उपाध्यक्ष के पद पर आशुतोष पालीवाल, विकास केसरवानी, शिवा त्रिपाठी, सोनू कुमार, सुशील गुप्ता, पुरुषोत्तम दास एवं महामंत्री के पद पर राहुल सिंह राणा, राहुल कुमार कुशवाहा, मंत्री चंदन निषाद, चेतन ओझा, नीरज तिवारी, बृजमोहन, पंकज द्विवेदी, मीना निषाद, कोषाध्यक्ष के पद पर नेहा शुक्ला को नियुक्त किया।
इसके अलावा शिवकुटी मंडल अध्यक्ष भोला सिंह ने शिवकुटी मंडल का उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, सोनू जायसवाल, शिव बाबू, सतीश पुरी, दिग्विजय सिंह, दीप्ती श्रीवास्तव, वेद पांडे, महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी, अशोक कनौजिया, मंत्री महेंद्र तिवारी, मुकेश प्रजापति, कलूट पासी, अखिलेश यादव, सीमा शर्मा एवं प्रमिला, कोषाध्यक्ष कपिल जायसवाल को नियुक्त किया।
नवगठित टीम को लेकर महापौर गणेश केसरवानी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, पूर्व प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बधाई देते हुए कहा कि नवगठित मंडल की टीम संगठन स्तर पर शहर उत्तरी विधानसभा को और मजबूत करेगी।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि बधाई देने वालों में कुंज बिहारी मिश्रा, डॉ शैलेश पांडे, देवेश सिंह, सचिन जायसवाल, राजेश केसरवानी, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, शिवेंद्र मिश्रा, अरूण पटेल, भरत निषाद, सुभाष वैश्य आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

