home page

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर फूड वैन का शुभारंभ, यात्रियों को मिलेगा किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन

 | 
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर फूड वैन का शुभारंभ, यात्रियों को मिलेगा किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन


मुरादाबाद, 26 अक्टूबर (हि.स.)। मुरादाबाद रेल मंडल में यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में सोमवार को फूड वैन का शुभारंभ किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक विनिता श्रीवास्तव ने रिबन काटकर फूड वैन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) प्रेम शंकर झा एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने कहा कि इस पहल से यात्रियों को स्टेशन परिसर में खानपान का एक अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होगा तथा उन्हें सुविधाजनक एवं किफायती सेवा का लाभ मिल सकेगा।

स्टेशन परिसर में फूड वैन के संचालन से यात्रियों को अब स्टेशन पर ही बाजार दरों के बराबर अथवा उनसे कम दरों पर स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध हो सकेगा। इस सुविधा से रेल यात्रियों के साथ-साथ यात्रियों को लेने एवं छोड़ने आने वाले परिजनों को भी किफायती दरों पर खानपान की सुविधा प्राप्त होगी।

मुरादाबाद मंडल द्वारा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनके यात्रा अनुभव को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में फूड वैन का शुभारंभ यात्रियों को उचित मूल्य पर भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल