home page

अलग-अलग सड़क हादसों में पांच की मौत

 | 
अलग-अलग सड़क हादसों में पांच की मौत


नोएडा, 17 मार्च (हि.स.)। नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना रबूपुरा के प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने मंगलवार काे बताया कि थाना क्षेत्र के फलैदा गांव में हुए एक सड़क हादसे में 60 वर्षीय अज्ञात महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उनको उपचार के दौरान मंगलवार को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल की सूचना पर पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में सतीश चंद्र उम्र 64 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि बीती रात को चंचल तोमर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पति सुरेंद्र सिंह तोमर बीती रात को अपने भांजे अनुराग के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक शादी में भाग लेने के लिए गए थे। बिसाहढा गांव के पास एक कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में उनके पति व भांजे को गंभीर चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर सुरेंद्र सिंह तोमर की उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात को राजकुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका बेटा अंकुश मोटरसाइकिल पर सवार होकर बोड़ाकी गांव स्थिति अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह मकोड़ा अंडरपास के पास पहुंचा एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि उसे उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी