home page

दीपावली पर्व : पीतलनगरी मुरादाबाद में 21 करोड़ रुपये के पटाखे बिके

 | 
दीपावली पर्व : पीतलनगरी मुरादाबाद में 21 करोड़ रुपये के पटाखे बिके


- रॉकेट और स्काई शॉट की ताबड़तोड़ बिक्री से बढ़ा पटाखा कारोबार

मुरादाबाद, 09 नवंबर (हि.स.)। दीपावली पर्व पर जनपद मुरादाबाद में रॉकेट और स्काई शॉट की ताबड़तोड़ बिक्री से पटाखा कारोबार अच्छा हुआ। आतिशबाजी के होलसेल विक्रेता नवीन गुप्ता के अनुसार पीतल नगरी मुरादाबाद में 21 करोड़ रुपये से अधिक की आतिशबाजी खरीदी गई, जाे बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार तीन करोड़ रुपए से अधिक के पटाखे बिके हैं।

2022 में शहर में 12 करोड़, 2023 में 15 करोड़ 2024 में 16 करोड़ 2025 में 18 करोड़ के पटाखे बिके थे, इस बार 2026 में कारोबारियों ने करीब 21 करोड़ रुपये के पटाखे बेचने का अनुमान लगाया। इस बार जिल में 12 स्थानों पर पटाखे की दुकानें लगाई गईं थीं। अनिल मल्होत्रा, शिवनंदन पाल, नागेंद्र सिंह, वैभव प्रजापति, नवीन गुप्ता इरशाद अंसारी, ब्रह्मपाल सिंह आदि दुकानदारों ने बताया कि दिवाली से एक दिन पहले भी अच्छी बिक्री हुई थी। दिवाली पर सुबह से लेकर आधी रात्रि तक लोगों ने पटाखे खरीदे। वहीं ग्रीन पटाखे भी बाजार में दिखे, उनका दाम सामान्य की तुलना में थोड़ा ज्यादा था।

लोगों में दिवाली को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रविवार को कॉलोनियों, सोसायटियों में लोगों ने सामूहिक रूप से दिवाली उत्सव मनाया। सड़कों पर बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग तक आतिशबाजी करते दिखे। देर रात तक पटाखों की गूंज सुनाई देती रही।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल