home page

जौनपुर में लाइनबाजार थाने के सामने सीज गाड़ी में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

 | 
जौनपुर में लाइनबाजार थाने के सामने सीज गाड़ी में लगी आग, दमकल ने पाया काबू


जौनपुर में लाइनबाजार थाने के सामने सीज गाड़ी में लगी आग, दमकल ने पाया काबू


जौनपुर, 21 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर शहर के लाइनबाजार थाना परिसर के सामने गुरुवार दोपहर एक सीज की गई गाड़ी में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग लगने के बाद मौके पर तेज लपटें और काला धुआं उठने लगा, जिससे थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों और फरियादियों में हड़कंप मच गया। हालांकि दमकल विभाग की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 10 से 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों तक आग फैलने से बच गई। इस मामले में जानकारी देते हुए मौके पर पहुंचे फायर स्टेशन ऑफिसर नागेंद्र नाथ द्विवेदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कूड़े के ढेर में आग लगने के कारण घटना होना सामने आया है। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कूड़े में आग लगाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल लाइनबाजार थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कूड़े के ढेर में आग किसने और किन परिस्थितियों में लगाई।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव