home page

ट्यूबवेल की सफाई के दौरान करंट लगने से पिता-पुत्र की माैत

 | 
ट्यूबवेल की सफाई के दौरान करंट लगने से पिता-पुत्र की माैत


प्रयागराज, 28 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित बारा थाना क्षेत्र में स्थित हर्दी गांव में रविवार को निजी ट्यूबवेल में साफ सफाई के दौरान रविवार को करंट लगने से पिता पुत्र की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों के शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि हादसे में बारा थाना क्षेत्र के हर्दी गांव निवासी विनोद कुमार बिंद (65) पुत्र बिहारी लाल और उसके बेटे धनु कुमार (35) की मौत हुई है। घटना के संबंध जानकारी देते बताया कि खेत में लगी ट्यूबवेल की सफाई करते समय अचानक विनोद कुमार बिंद करंट की चपेट में आ गया और वहां मौजूद उसका 35 वर्षीय बेटा धनु कुमार पहुंचा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया तथा दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से पिता पुत्र की मौत होना प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल