home page

फर्रुखाबाद: लापता फेरी वाले का शव मिला

 | 
फर्रुखाबाद: लापता फेरी वाले का शव मिला


फर्रुखाबाद,28 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में कायमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत 25 जुलाई की शाम से लापता कपड़े की फेरी लगाने वाले युवक का शव मंगलवार मिल गया। परिजन कई दिनों से उसकी तलाश में जुटे थे और थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। आज लोहिया अस्पताल पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान लापता बेटे के रूप में की।

कायमगंज थाना क्षेत्र के अताईपुर जदीद निवासी अंसार (२६) पुत्र सन्नू शाह कपड़े की फेरी लगाकर जीवनयापन करता था। बीती 25 जुलाई की शाम को अंसार घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद परिवार लगातार उसकी खोजबीन करता रहा था। आज लोहिया अस्पताल में अज्ञात शव की सूचना पर पहुंचे बड़े भाई हाशिम ने शव की पहचान लापता भाई अंसार के रूप में की। पहचान होते ही मां शाहीना बेगम समेत अन्य परिजन गमजदा हो गए।

कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि लापता युवक का शव मिला है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar