home page

पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत 6 दरोगाओं को मिली थानों में तैनाती

 | 
पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत 6 दरोगाओं को मिली थानों में तैनाती


फर्रुखाबाद,8 जुलाई (हि.स.) । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मंगलवार को देर रात उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह राठौर को पुलिस लाइन से प्रभारी मीडिया सेल, कासिफ हनीफ को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी सिविल लाइन (कोतवाली फतेहगढ़), संजय कुमार दुबे को पुलिस लाइन से थाना कादरीगेट, गौरव कुमार शुक्ल को पुलिस लाइन से थाना राजेपुर तथा अरविन्द कुमार को पुलिस लाइन से थाना कायमगंज भेजा गया है। वहीं, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिंह को थाना मऊदरवाजा से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा आरक्षी अरविन्द सिंह को सीसीटीएनएस कार्यालय से सर्विलांस सेल में तैनाती दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar