home page

मुरादाबाद जिले के 2.56 लाख किसानों की फार्मर आईडी बनी, 58 हजार की आईडी बननी बाकी

 | 
मुरादाबाद जिले के 2.56 लाख किसानों की फार्मर आईडी बनी, 58 हजार की आईडी बननी बाकी


मुरादाबाद, 23 अप्रैल (हि.स.)। फार्मर रजिस्ट्री कराने में मुरादाबाद प्रदेश में 10 वें स्थान पर पहुंच गया है। मुरादाबाद जिले के 2.56 लाख किसानों की फार्मर आईडी बन चुकी है। हालांकि 58 किसानों की अभी आईडी बननी बाकी है। वहीं मंडल में संभल की स्थिति सबसे खराब है। संभल प्रदेश में 32 वें और बिजनौर 11वें स्थान पर है।

जबकि रामपुर और अमरोहा प्रदेश में टॉपटेन में है। प्रदेश में एक जून से फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र) अनिवार्य करने की तैयारी है। इसके लिए प्रदेश में करीब दो साल से फार्मर रजिस्ट्री का कार्य चल रहा है। इसमें किसानों की जमीन का पूरा ब्योरा एक पोर्टल पर अपडेट कर आईडी बनाई जा रही है।

इस आईडी के पोर्टल पर डालते ही संबंधित किसान का पूरा ब्योरा सामने आ जाएगा। 21 अप्रैल तक की रिपोर्ट में लक्ष्य की तुलना में 81.46 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराकर मुरादाबाद दसवें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि संभल पिछड़ गया है। संभल 32 वें स्थान पर है। मंडल में इसकी स्थिति सबसे खराब है। जबकि रामपुर चौथे, अमरोहा छठवें, बिजनौर 11 वें स्थान पर है।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगीता गौतम ने गुरुवार को बताया कि मुरादाबाद जिले में लक्ष्य के हिसाब से 81.46 फीसदी किसानों की आईडी जेनरेट कर ली गई है। मुरादाबाद प्रदेश में दसवें स्थान पर हैं। जल्द ही बाकी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करा दी जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल