home page

कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर दी जान

 | 
कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर दी जान


फर्रुखाबाद, 02 मार्च (हि.स.)। शमसाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खुडना खार में फसल में घाटा होने तथा कर्जों में दबे एक युवक ने कर्जदार के हो रहे थे तकादे से मायूस हाेकर साेमवार काे कमरे के अंदर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।

उक्त ग्राम निवासी सुनील कुमार (30) पुत्र बुलाकी राम ने मकान की छत के ऊपर बने कमरे का दरवाजा बंद कर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। पुत्र की मौत पर मायूस पिता ने बताया पुत्र सुनील ने आलू की फसल की थी। इसको तैयार करने के लिए रिश्तेदारों तथा ग्रामीणों से कर्ज लिया था। साथ ही अन्य कर्ज पहले से था तो समय से कर्ज न अदा कर पाने से कर्जदारों का दबाव बढ़ रहा था। इस कारण पुत्र काफी मायूस था। इसी बात को लेकर पिछले एक सप्ताह से आपसी विवाद जारी था। बताया कि सोमवार को युवक कमरे में चला गया। जब काफी देर तक नीचे नहीं आया तो पत्नी प्रियंका बुलाने छत पर गई। उस वक्त दरवाजा बंद था। शक होने पर जब झांक कर देखा तो युवक का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था।

शोर शराबा सुनकर आसपास मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने दरवाजे को तोड़कर फांसी के फंदे पर लटक रहे युवक को नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद घर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने बताया बेटा मोबाइल से कुछ गेम भी खेलता था । घर में विवाद की स्थिति थी। मृतक की पत्नी शिक्षामित्र है। बताया गया है युवक अपने घर परिवार का अकेला चिराग था। सीओ राजेश द्विवेदी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar