home page

देवरिश में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, परिवार में मातम

 | 
देवरिश में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, परिवार में मातम


देवरिया, 29 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के खुखुंदू थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय धमेन्द्र कुमार पुत्र राजदेव के रूप में हुई है। धमेन्द्र कुमार खेत की ओर जा रहे थे, तभी अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आ गये।

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज देवरिया ले कर गए जहाँ डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया । । सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। धमेन्द्र कुमार खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में पत्नी बिन्दू देवी और तीन छोटे बच्चे हैं। बच्चों में आयुष (12 वर्ष), अनन्या (8 वर्ष) और अश्वनी (3 वर्ष) शामिल हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक