देवरिया में 71 वाहनों का ई-चालान
देवरिया, 25 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस ने शनिवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 71 वाहनों का ई-चालान और 5 वाहनों को सीज किया गया है।
यातायात प्रभारी गुलाब सिंह ने बताया कि शहर के प्रमुख स्थानों पर वाहनों की व्यापक चेकिंग की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के तहत बस स्टैंड और कसया ओवरब्रिज पर विशेष निगरानी रखी गई। इस दौरान सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले ऑटो और ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई हुई है।बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना फिटनेस के वाहन चलाने वालों को भी नहीं बख्शा गया। बिना हेलमेट बाइक चलाने, तीन सवारी बैठाकर चलने तथा बुलेट मोटरसाइकिलों में मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करने वाले चालकों के खिलाफ भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान और सीज की कार्रवाई की गई।
यातायात प्रभारी ने जनता से अपील की है कि, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करे।--------------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

