ग्रीष्मकालीन स्पेशल रेलगाड़ी यशवंतपुर-योगनगरी ऋषिकेश के फेरों में विस्तार
मुरादाबाद, 04 मई (हि.स.)। ग्रीष्म काल में यात्रियों की सुविधा हेतु ग्रीष्मकालीन स्पेशल गाड़ी संख्या 06597-06598 ( यशवंतपुर-योगनगरी ऋषिकेश-यशवंतपुर) के संचालन फेरों में विस्तार दिया गया है।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि स्पेशल गाड़ी 06597 (यशवंतपुर-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल) का पूर्व सूचना में 30 अप्रैल तक के संचालन फेरों में विस्तार करते हुए 7 मई से 9 जुलाई तक संचालन किया गया है।
स्पेशल गाड़ी 06598 (योगनगरी ऋषिकेश-यशवंतपुर स्पेशल) का पूर्व सूचना में 2 मई तक के संचालन फेरों में विस्तार करते 9 से 11 मई तक संचालन किया जायेगा। स्पेशल गाड़ी संख्या 06597 (यशवंतपुर-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल) का संचालन-अवधि में प्रत्येक गुरुवार को यशवंतपुर से संचालन किया जायेगा तथा स्पेशल गाड़ी 06598 ( योगनगरी ऋषिकेश-यशवंतपुर स्पेशल) का संचालन-अवधि में प्रत्येक शनिवार को योगनगरी ऋषिकेश से संचालन किया जायेगा।
सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि गाड़ी संख्या 06597 (यशवंतपुर-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल) का योगनगरी ऋषिकेश स्टेशन पर आगमन समय 10:20 बजे में परिवर्तन करते हुए आगमन समय 10:15 बजे किया गया है I
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

