कांवड़ मेला-2026 के दौरान 04 नियमित रेलगाड़ियों का हरिद्वार तक विस्तार
मुरादाबाद, 23 जुलाई (हि.स.)। श्रावण मास में आयोजित होने वाले कांवड़ मेला-2026 के दौरान हरिद्वार एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भारी संख्या को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक रेल प्रबंध किए गए हैं। 30 जुलाई, से 28 अगस्त तक विशेष रेल सेवाओं का संचालन, नियमित रेलगाड़ियों का विस्तार तथा अतिरिक्त ठहराव की व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराई जा सके। चार नियमित रेलगाड़ियों का हरिद्वार तक विस्तार किया गया है।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने गुरुवार को बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु चार नियमित रेलगाड़ियों का हरिद्वार तक विस्तार किया गया हैं, जिसमें रेलगाड़ी संख्या 74022/74023 दिल्ली–शामली–दिल्ली डीईएमयू का विस्तार हरिद्वार तक किया गया है। यह गाड़ी 30 जुलाई, से 13 अगस्त तक दिल्ली से तथा 31 जुलाई से 14 अगस्त तक हरिद्वार से प्रतिदिन संचालित होगी। दिल्ली–शामली के मध्य ठहराव एवं समय सारणी में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है I शामली –हरिद्वार विस्तारित खंड में गाड़ी संख्या 74023 का ठहराव शामली स्टेशन पर 22:50-22:55 बजे, थाना भवन 23:20-23:22 बजे, रामपुर मनिहारान 23:44-23-45 बजे, टपरी 00:15-00:17 बजे , रुड़की 00:56-00:58 बजे, एवं ज्वालापुर 01:38-01:40 बजे तथा हरिद्वार स्टेशन पर 01:55 बजे पहुचेगी।
सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि शामली –हरिद्वार विस्तारित खंड में गाड़ी संख्या 74022 का हरिद्वार से प्रस्थान रात्रि समय 03:05 बजे, ज्वालापुर 03:15-03:17 बजे ,रूड़की 04:03-04:05 बजे,टपरी 04:32-04:33 बजे , रामपुर मनिहारान 04:47- 04:48 बजे , थाना भवन 05:11-05:12 बजे, शामली 06:25-06:30 बजे पहुचेगी।
रेलगाड़ी संख्या 64557/64558 दिल्ली–सहारनपुर–दिल्ली मेमू का विस्तार भी हरिद्वार तक किया गया है। दिल्ली–सहारनपुर के मध्य ठहराव एवं समय सारणी में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है I यह गाड़ी 30 जुलाई से 13 अगस्त तक दिल्ली से तथा 31 जुलाई से 14 अगस्त, 2026 तक हरिद्वार से प्रतिदिन संचालित होगी। सहारनपुर-हरिद्वार के मध्य विस्तारित खंड में गाड़ी संख्या 64557 का ठहराव सहारनपुर स्टेशन पर 20:50-21:10 , रुड़की 21:48-21:50 बजे ,ज्वालापुर 22:25-22:27 बजे, हरिद्वार 22:50 बजे पहुंचेगी I
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

