home page

मुरादाबाद में 14 जून को 22 केंद्रों पर होगी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा, 10077 अभ्यर्थी पंजीकृत

 | 
मुरादाबाद में 14 जून को 22 केंद्रों पर होगी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा, 10077 अभ्यर्थी पंजीकृत


परीक्षा को सकुशल व परदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं : डीआईओएस

मुरादाबाद, 12 जून (हि.स.)। उप्र लोक सेवा आयोग की ओर से 14 जून को प्रस्तावित राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा मुरादाबाद जनपद में 22 केंद्रों पर संपन्न होगी, इस परीक्षा के लिए जिले में 10077 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को सकुशल व परदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए तैयारियाें को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं। दो दिन पूर्व परीक्षा से जुड़े विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बैठक कर निर्देश जारी किए थे।

जिला विद्यालय निरीक्षक रितु तोमर ने शुक्रवार को बताया कि मुरादाबाद में भर्ती परीक्षा के लिए 22 केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 10077 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए 951 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। डीआईओएस के अनुसार परीक्षा सुबह 9:30 बजे से सुबह 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रहेगी। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे भी संचालित रहेंगे। केंद्र व्यवस्थापकों, पर्यवेक्षकों और स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश जारी किए गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल