home page

हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण का संकल्प है : डॉ. भरत राज सिंह

 | 
हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण का संकल्प है : डॉ. भरत राज सिंह


लखनऊ, 12 जुलाई (हि.स.)। पौधा केवल एक वृक्ष नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु, हरियाली और सुरक्षित पर्यावरण का संकल्प है। यह बातें रविवार को लखनऊ के गोमतीनगर स्थित विराम खंड-5 में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत आयोजित वृक्षारोपण महाअभियान के दौरान जन कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. भरत राज सिंह ने कहीं।

उत्तर प्रदेश सरकार के 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत गोमतीनगर के विराम खंड-5 स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद पार्क में जन कल्याण समिति की ओर से विशाल वृक्षारोपण महाअभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अभियान के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट के बीच अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है तथा प्रत्येक व्यक्ति को इस अभियान से जुड़ना चाहिए

कार्यक्रम में डॉ. भरत राज सिंह के अलावा संजय निगम, सी.जी. नायर, के.के. मौर्य, विजय चोपड़ा, अरुण त्रिवेदी, अधिवक्ता नित्यानंद पाण्डेय, प्रवीण मिश्रा, अतुल जौहरी, डॉ. आर.पी. शर्मा, राकेश तिवारी, प्रभात श्रीवास्तव, मनोज शर्मा, आचार्य अशोक तिवारी, प्रवीण खंडेलवाल तथा चंदन सहित समिति के अनेक सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में जन कल्याण समिति ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण सुनिश्चित करने का आह्वान किया, ताकि पर्यावरण संरक्षण का यह जनअभियान लगातार आगे बढ़ता रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप