home page

प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए : जिला जज

 | 
प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए : जिला जज


प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए : जिला जज


प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए : जिला जज


जौनपुर, 22 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को पुलिस लाइन जौनपुर में मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ जिला जज सुशील कुमार शशि ने किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाना चाहिए।

जिला जज ने अधिवक्ताओं को न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए उनकी भूमिका को सराहा। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि न्याय दिलाना शासन की प्राथमिकता है और न्यायपालिका समाज के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाती है। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लोगों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम का संचालन न्यायिक मजिस्ट्रेट विनय कुमार पांडेय एवं अदिति श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, अपर जिलाधिकारी अजय विष्ट, विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुशील कुमार सिंह तथा बार संघ के अध्यक्ष सुभाष चंद यादव सहित अनेक न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं वंदे मातरम से हुई। कम्पोजिट विद्यालय मेयदीपुर के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव