home page

एटा में अनियंत्रित स्कार्पियो ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों सहित तीन को रौंदा, मौत

 | 
एटा में अनियंत्रित स्कार्पियो ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों सहित तीन को रौंदा, मौत


एटा , 18 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में बुधवार काे स्कार्पियो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दाे लाेगाें सहित तीन की मौत हो गई जबकि स्कार्पियो चालक गंभीर रूप से घायल है। शवाें को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया गया है।

जनपद के थानाक्षेत्र सकरोली क्षेत्रान्तर्गत जलेसर-फिरोजाबाद रोड पर जगदम्बा आश्रम के निकट स्कॉर्पियो सं0-यू0पी087 के. 4040 के चालक द्वारा तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सडक पर पैदल जा रहे दिगम्बर (55) वर्ष एवं बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो लोगों एवं पैदल जा रहे दिगम्बर सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।

सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस द्वारा मौके पर पहुॅचकर घायल सतेन्द्र (28 ) पुत्र करनपाल सिंह निवासी नगला पार थाना रजावली जनपद फिरोजाबाद को उपचार हेतु सी.एस.सी. जलेसर भेजा गया जहां से बाद प्राथमिक उपचार हायर सेन्टर आगरा रेफर कर दिया गया। शवों को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल एटा मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

मृतकों की पहचान मोटरसाइकिल सवार बबलू (35) पुत्र जागेश शर्मा एवं रचना (35) पत्नी निहाल सिंह निवासीगण टूंडला एवं पैदल जा रहे दिगंबर (55) पुत्र निरोत्तम निवासी नगला पार थाना रिजावली फिरोजाबाद के रूप में हुई।

थाना प्रभारी सकरौली नित्यानंद पांडेय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु हो गई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को रास्ते से जेसीबी मंगाकर हटवा दिया गया है और सड़क पर आवागमन सुचारू रूप से प्रारंभ हो गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vivek Upadhyay