home page

जातिवाद की बुराई को खत्म करके हर हिंदू को एक मंच पर लाना है : नन्हें चौधरी

 | 
जातिवाद की बुराई को खत्म करके हर हिंदू को एक मंच पर लाना है : नन्हें चौधरी


-शिवसेना हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाएगी : गुड्डू सैनी

मुरादाबाद, 20 अक्टूबर (हि.स.)। शिवसेना (शिंदे गुट) मुरादाबाद महानगर जिला इकाई ने विजयादशमी के पर्व पर शस्त्र पूजन किया और इस अवसर पर शिवसैनिकों ने हिंदुत्व के मार्ग पर चलते हुए हिंदू समाज की मां- बेटियों की रक्षा का संकल्प लिया। शिवसेना जिला प्रमुख नन्हें चौधरी ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। जिस तरह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने लंकेश दशानन रावण का वध किया था, उसी तरह से हमें अपने मन से बुराई निकाल कर समस्त हिंदू जनमानस के हृदय से जातिवाद की बुराई को खत्म करके हर हिंदू को एक मंच पर लाना है, वह मंच है हिंदुत्व का है।

शस्त्र पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सचिव शिवसेना पश्चिम उत्तर प्रदेश रामप्रसाद प्रजापति एवं मुरादाबाद मंडल के मंडल प्रमुख गुड्डू सैनी उपस्थित रहे।

महानगर प्रमुख मनोज कुमार ने कहा कि आज महानगर/जिले में शस्त्र पूजन का आयोजन शिवसेना महानगर इकाई द्वारा किया जा रहा है। शिवसेना जाति तोड़ो- समाज जोड़ो में विश्वास रखती है। हमें इसी नारे को बुलंद करना है।

शिवसेना मंडल प्रमुख गुड्डू सैनी ने कहा कि शिवसेना जातिवाद की राजनीति को खत्म करके हर हिंदू को एकत्रित करके बालासाहेब ठाकरे के विचारों को जन-जन तक पहुँचाएगी। आज ही के दिन बुराई का अंत हुआ था और अच्छाई की जीत हुई थी ! मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने रावण का वध करके बुराई को खत्म किया था।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भवानी सेना मंडल अध्यक्ष डोली राज पथिक, इंडियन जनसेवा दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेम सिंह बोध, दीपक बोध, पंकज प्रजापति, जीतू प्रजापति, राहुल प्रजापति, राहुल प्रजापति, लक्की, अजय कुमार पांडे, ओम प्रकाश सैनी, जितेंद्र सैनी, रामौतार सैनी, तिलक सैनी आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल