home page

निधि संग्रह अभियान में जुटेंगे स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी

 | 
निधि संग्रह अभियान में जुटेंगे स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी


मुरादाबाद, 17 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में स्वदेशी जागरण मंच की मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित के इंटरनेशनल बैंक्वेट हाल में एक बैठक आयोजित की। बैठक में निधि संग्रह अभियान की कार्य योजना पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय सह संयोजक डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि अर्थ किसी भी संगठन के लिए रक्त के समान होता है उसके बिना कोई भी कार्य संभव नहीं है, इसलिए साल में एक बार होने वाले निधि संग्रह अभियान में सभी कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा से जुटकर संगठन के लिए निधि संग्रह करें।

सह क्षेत्र संयोजक कपिल नारंग ने निधि संग्रह अभियान की कार्य योजना व रणनीति पर विचार विमर्श किया। क्षेत्र समन्वयक स्वावलंबी भारत अभियान कुलदीप सिंह ने जिला रोजगार सृजन केंद्र की स्थापना और उसके संचालन के लिए कार्य योजना प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि जल्द ही रोजगार सृजन केंद्र की स्थापना कर युवाओं को स्वरोजगार दिलाने में सहयोग किया जाएगा।

जिला संयोजक नीरज सोलंकी व जिला महिला प्रमुख पूनम चौहान और महानगर महिला प्रमुख नीलम जैन ने 21 मार्च को नव संवत्सर पर होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। महानगर संयोजक गुरप्रीत सिंह दुआ ने महानगर में संगठन विस्तार पर बल दिया।

बैठक में सीए हिमांशु मेहरा को जिला समंवयक, एडवोकेट नीरज सोलंकी को जिला संयोजक व गुरप्रीत सिंह दुआ को महानगर संयोजक का दायित्व मिलने पर उनका अभिनंदन किया गया।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल