home page

स्वदेशी जागरण मंच की बैठक में उठा एलन मस्क का मुद्दा

 | 

मुरादाबाद, 16 अक्टूबर (हि.स.)। स्वदेशी जागरण मंच मुरादाबाद की बैठक शुक्रवार शाम को दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर सम्पंन हुई। बैठक में मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि वर्तमान में भारत कानून-व्यवस्था से जुड़ी कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसी स्थितियों में इंटरनेट-बेस्ड सोशल मीडिया अक्सर अफवाहों और देश-विरोधी नैरेटिव को बढ़ावा देता है। अलगाववाद, आतंकवाद, दंगे, विरोध-प्रदर्शन और ऐसी ही घटनाओं के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अक्सर इंटरनेट सर्विस को रोकना ज़रूरी हो जाता है। एलन मस्क ने भारतीय बिज़नेस और सरकार पर परोक्ष रूप से आरोप लगाने का रास्ता चुना। इसकी निंदा करते हैं। बैठक में प्रशाँत शर्मा, माेहित सिंंह, अवनीश कुमार, अतुल साेती, महेंद्र कश्यप आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल