home page

बिजली करंट की चपेट में आकर जिला पंचायत सदस्य के पुत्र की मौत

 | 

फर्रुखाबाद,07अगस्त (हि. स.)। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिल के अमृतपुर थाना क्षेत्र स्थित परमापुर गांव में टूल्लू पंप की मोटर की मरम्मत करते समय करंट लगने से जिला पंचायत सदस्य के पुत्र की मौत हो गई।

परमापुर निवासी और क्षेत्र पंचायत सदस्य हरनाथ सिंह कुशवाहा के पुत्र अमरेश उर्फ भूरे (26) घर में लगे टूल्लू पंप की खराब मोटर को ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक मोटर में करंट प्रवाहित हो गया और वह उसकी चपेट में आने से झुलसकर वह जमीन पर गिर पड़ा। फाैरन परिजनों ने बिजली की आपूर्ति बंद कर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

अमरेश अपने पीछे पत्नी अर्चना, छह वर्षीय पुत्र रुद्राक्ष और चार वर्षीय पुत्री सिया को छोड़ गए हैं। उनकी मां रामश्री समेत पूरे परिवार का रो-रोकर हाल बेहाल है। अमरेश छह भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर थे और परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक मृतक के घर पहुंच गए। गांव में शोक की लहर दौड़ गई और हर किसी की आंखें नम हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar