करंट की चपेट में आकर बिजली मिस्त्री की मौत
फर्रुखाबाद , 27 जून (हि.स.)। जिले के मऊदरवाजा थानाक्षेत्र स्थित बिजली करंट की चपेट में आकर एक मिस्त्री की मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि थाना मऊदरवाजा के ग्राम अजमतपुर निवासी मेघनाथ शाक्य का 30 वर्षीय पुत्र योगेन्द्र शनिवार को बाईपास कृष्णा पेट्रोल पंप के निकट बिजली की फिटिंग का कार्य कर रहा था। उसी समय बिजली का करंट लगने से उसकी हालत गंभीर हो गई। योगेंद्र को लोहिया अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। योगेंद्र की बाईपास से रेलवे क्रॉसिंग की ओर जाने वाले रास्ते के नुक्कड़ पर बिजली की दुकान है। योगेंद्र चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत पर मां पत्नी रिचा आदि परिवार की महिलाएं बिलखती रही। परिवार के लोगों ने शांत कराया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
-----------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

