home page

संदिग्ध अवस्था में कुंए में गिरा वृद्ध, मौत

 | 
संदिग्ध अवस्था में कुंए में गिरा वृद्ध, मौत


हमीरपुर, 18 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के औंता गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पहुंच कर कडी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

जानकारी के अनुसार औंता गांव निवासी मुन्ना 65 पुत्र परमा गांव में बने एक कुंए में गिर गया। ग्रामीणों को जब जानकारी हुई को बचाने का प्रयास किया। लेकिन मुन्ना को कुंए से बाहर नहीं निकाल सके। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कडी मशक्कत के बाद मुन्ना के शव को बाहर निकाला। परिजनों ने बताया कि मुन्ना मजदूरी कर अपनेप रिवार का भरण पोषण करता था। बताया कि मुन्ना शराब पीने का लती था। संभावना जताई कि शराब के नशे में होकर वह कुंए में गिर गया। कोतवाल अनूप कुमार ने मंगलवार को बताया जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा