home page

सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने उड़ाया, इलाज के दौरान मौत

 | 
सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने उड़ाया, इलाज के दौरान मौत


कानपुर, 30 अप्रैल (हि.स.)। ग्वालटोली थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार करने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गुरुवार को इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की पड़ताल में जुट गई है।

बुजुर्ग की पहचान खलासी लाइन स्थित जालिम सिंह का अखाड़ा निवासी सरजू प्रसाद हजारिया (80) के रूप में हुई। परिवार में पत्नी माया देवी व उनके दो बेटे राकेश और राजेश की एक साल पहले मौत हो चुकी है। पौत्र अमन ने बताया कि बाबा रोज रात खाना खाने के बाद घर से बाहर टहलने गए थे। इसी दौरान वह सड़क हादसे का शिकार हो गए।

बुजुर्ग रिवर साइड पावर हाउस के पास पहुंचे थे कि तभी ग्रीन पार्क क्रिकेट स्टेडियम की ओर से आ रही तेजी से तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीर और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत ही अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए हैलट रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

ग्वालटोली थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप