home page

वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 : “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ

 | 
वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 : “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ


लखनऊ, 24 जून (हि.स.)। वन महोत्सव के अवसर पर वन विभाग की ओर से बुधवार को “वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 – एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ डिजिटल जन-जागरूकता - हरित सारथी अभियान , क्लाइमेट पर चर्चा के साथ किया गया है। इस पहल का उद्देश्य वृक्षारोपण को जनभागीदारी के माध्यम से एक सशक्त जन आंदोलन बनाना है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश वन एवं वन्यजीव विभाग प्रदेश के 75 जिलों से 76 हरित सारथियों का चयन कर रहा है, जो अपने क्षेत्रों में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों का 1 से 7 जुलाई में नेतृत्व करेंगे।

इसके साथ ही विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के लिए स्कूल ऑफ हरित सारथी सम्मान, फील्ड प्रोफेशनल्स (डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, डिज़ाइनर एवं अन्य व्यावसायिक) के लिए हरित सारथी एम्बेसडर कार्यक्रम, तथा सोशल मीडिया क्रिएटर्स एवं इन्फ्लुएंसर्स के लिए विशेष सहभागिता अभियान भी संचालित किए जाएंगे।

अभियान से जुड़ने के लिए दिए गए QR कोड को स्कैन करें या पंजीकरण लिंक (https://upforest.gov.in/HaritSarthi.html ) पर जाएं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 29 जून है।

आइए, “एक पेड़ मां के नाम” के संकल्प के साथ 76वें वन महोत्सव को जन-जन का उत्सव बनाएं और हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपना योगदान दें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन