home page

दुर्लभ पाण्डुलिपियों का सम्पादन करेंगे डॉ प्रचेतस

 | 
दुर्लभ पाण्डुलिपियों का सम्पादन करेंगे डॉ प्रचेतस


प्रयागराज, 15 मार्च (हि.स.)। संस्कृत विभाग इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ प्रचेतस दुर्लभ शिक्षा ग्रंथों का सम्पादन करेंगे। इसके लिए भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद द्वारा इन्हें 18 लाख रूपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

यह जानकारी इविंग क्रिश्चियन कॉलेज अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष एवं ऑक्टा के पूर्व अध्यक्ष डॉ उमेश प्रताप सिंह ने रविवार को दी। उन्होंने बताया कि इस वृहद शोध परियोजना (मेजर रिसर्च प्रोजेक्ट) में विभाग के डॉ ललित कुमार, डॉ संत प्रकाश तिवारी तथा दिल्ली विश्वविद्यालय की डॉ खुशबू शुक्ला सहायक प्रोजेक्ट डायरेक्टर हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र